फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी की पार्श्व प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

Thu, 05 Feb 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए कल होगी परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में 9वीं और 11वीं में रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा–2026 शनिवार को सुबह 11 बजे से होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


कक्षा 9वीं की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर और 11वीं की परीक्षा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में होगी। विद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर व प्रवेश पत्र सीबीएसई की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 9वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11 लिंक उपलब्ध है। प्रवेश पत्र डाउनलोड न होने की स्थिति में अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय कोठीपुरा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार बिना प्रवेश पत्र अथवा रोल नंबर के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें