फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कला संकाय, वाणिज्य संकाय और विज्ञान संकाय के इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज के ऑनलाइन पोर्टल पर 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची 16 जुलाई दोपहर 1:00 बजे तक जारी होगी। विद्यार्थी 16 जुलाई से 19 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। इसके साथ ही बीए, बीकॉम एवं बीएससी के दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थी भी 6 जून से 15 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। इनकी फीस 6 जून से 19 जुलाई तक जमा होगी। महाविद्यालय की विवरण पत्रिका वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 27 जुलाई को परिचय सभा आयोजित भी होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने कहा कि दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9418457899 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें