-जेईई मेन और एचपीसीईटी के आधार पर बीटेक में मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला बिलासपुर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया में जेईई मेन और एचपीसीईटी के आधार पर बीटेक में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए काउंसलिंग का दौर शुरू हो गया है।
प्रधानाचार्य हिमांशु मोंगा ने बताया कि एचपीटीयू विश्वविद्यालय के माध्यम से यह काउंसलिंग करवाई जा रही है। इसमें एचपीसीईटी के आधार पर पहले दौर की काउंसलिंग कल और दूसरे दौर की काउंसलिंग 29 जुलाई को आयोजित की जाएगी। वहीं जेईई मेन के आधार पर दूसरे दौर की काउंसलिंग 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके बाद बीटेक लेटरल एंट्री काउंसलिंग 1 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के ट्रेड में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में तीन पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किए जाएंगे। कॉलेज में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास हैं। इसके अलावा, कॉलेज परिसर में वाईफाई की सुविधा भी है।