फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में बीवॉक के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में 40-40 सीटें उपलब्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं में 2024-25 सत्र में बीवॉक कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में 40-40 सीट उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों कोर्स में तीन वर्ष की डिग्री का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय में इस डिग्री को शुरू किया गया है। प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने बताया कि आवेदक कॉलेज की वेबसाइट पर 15 जून तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीवॉक की डिग्री कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने का कौशल प्रदान किया जाता है। नोडल अधिकारी प्रो. सीताराम ने बताया कि बीवॉक डिग्री विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को विकसित करने व रोजगार प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण माध्यम है। हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के प्रोफेसर राजीव चौहान ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा छात्रों के लिए अति आवश्यक है। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में काम आने वाले कौशल को भी उन्नत किया जाता है। उन्होंने बताया कि बीवॉक हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत जॉब प्लेसमेंट करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें