फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: इग्नू में पंजीकरण के लिए अब 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में लें दाखिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से सत्र जनवरी 2026 के लिए दाखिले और दोबारा पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इग्नू ने पुन: पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अब इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी तक पुन: पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के आधिकारिक पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश आवेदन, सभी दस्तावेज और फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी के फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र और बीपीएल प्रमाण पत्र की स्कैन की गई कॉपी की आवश्यकता है। इग्नू समन्वयक ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वह केवल अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी का उपयोग करके ही पोर्टल पर लॉगिन करें। अभ्यर्थी के दस्तावेज स्पष्ट और वैध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी लेनी है तो तो वह बिलासपुर में चल रहे इग्नू अध्ययन केंद्र 1113 में आकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें