फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन तैयार : उपायुक्त

Wed, 24 Jun 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक, परिचालकों की हड़ताल के चलते बनाई गई वैकल्पिक व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालक-परिचालक यूनियन द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन बिलासपुर ने आम जनता को निर्बाध परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिला बिलासपुर में वर्तमान में एचआरटीसी की 113 बसें विभिन्न रूटों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा लगभग 200 निजी बसें भी जिले में संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की सेवाओं में किसी भी प्रकार का व्यवधान आने की स्थिति में आम लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। राहुल कुमार ने बताया कि जिले में एचआरटीसी के 118 चालक और 120 परिचालक कार्यरत हैं। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन की ओर से अस्थायी चालकों एवं परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अस्थायी चालक एवं परिचालकों को 1500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के पहले ही दिन लगभग 200 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे पर्याप्त संख्या में वैकल्पिक मानव संसाधन उपलब्ध होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त परिवहन सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए होमगार्ड विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से लगभग 15 से 20 होमगार्ड जवानों को परिचालक और करीब 10 जवानों को चालक के रूप में उपलब्ध करवाने के लिए अनुरोध किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है और आवश्यकतानुसार सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर परिवहन सेवाओं को सुचारू बनाए रखा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें