फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट, शहर में किया रूट मार्च

Sat, 16 May 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नगर निकाय चुनावों को लेकर बिलासपुर शहर में फ्लैग मार्च करते अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
उपायुक्त राहुल कुमार व एसपी संदीप धवल ने किया नेतृत्व
विज्ञापन

मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहरी निकाय चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी कड़ी में शनिवार को बिलासपुर शहर में प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम राजदीप सिंह और सहायक आयुक्त राजकुमार सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। रविवार को शहरी निकाय चुनावों के मद्देनजर निकाला गया यह फ्लैग मार्च नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर से शुरू होकर गुरुद्वारा चौक तक पहुंचा। मार्च के माध्यम से आम लोगों और मतदाताओं को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि जिला प्रशासन चुनाव प्रक्रिया को भयमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने इस दौरान मतदाताओं से बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। प्रशासन की ओर से कहा गया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि मतदाता सुगमता से मतदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें