फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चांदपुर-नम्होल -बिलासपुर रूट पर चलाई जाए अतिरिक्त बस

विज्ञापन
विज्ञापन
एकमात्र बस रूट में क्षमता से अधिक होती हैं सवारियां
विज्ञापन

बुजुर्ग और मरीजों को झेलनी पड़ती है अधिक समस्या


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। बिलासपुर की ग्राम पंचायत धुनी पंजैल और सिकरोहा के लोगों ने चांदपुर-नम्होल -बिलासपुर रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग उठाई है। इस रूट पर एक बस चलती है जिस कारण बस में क्षमता से अधिक सवारियां होती हैं।
बस में क्षमता से अधिक सवारियां होने से बुजुर्ग और मरीजों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार बालक राम शर्मा, सिकरोहा पंचायत के पूर्व प्रधान भूप सिंह, कर्मचंद, रिखीराम, रजनीश शर्मा, बृजलाल, कमलदेव ने बताया कि चांदपुर से सुबह 7:30 बजे बिलासपुर के लिए वाया नम्होल बस चलती है। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, नौकरी पेशा, बुजुर्ग और मरीज सफर करते हैं। यह बस सिकरोहा के पास ही भर जाती है। इस कारण मरीज और बुजुर्गों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। इस सड़क पर सिल्हा गांव के आगे तीखे मोड़ और तंग सड़क है। कई बार अधिक सवारियां होने के कारण चढ़ाई में दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। क्षेत्र के लोगों के पास इस बस में सफर करने के अलावा कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिलासपुर-नम्होल रूट पर चलने वाली बस शाम के समय राजघाटी के पास शाम को खड़ी होती है, यदि उसे साई नोडवां तक किया जाए तो कुछ हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। उधर क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें