फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशेड़ी युवकों ने दुकान से सामान और घर की खिड़कियां कर ली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना स्वारघाट के गांव खुरानी में दो नशेड़ी युवकों ने एक व्यक्ति की दुकान से सामान और घर की खिड़कियों को तोड़ कर चोरी कर लिया। चोरों ने गांव में एक स्कूल के पुराने कमरों में भी सेंधमारी की। इसके बाद चोरी किए गए सामान को कबाड़ी को बेच दिया। पुलिस ने चोरी का सामान युवकों के कमरे से और कबाड़ी से बरामद कर लिया है। युवकों के कमरे से खाली इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा कि चोर चिट्टा का नशा करने वाले थे। हालांकि युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खुरानी निवासी रामपाल गांव में ही अपनी घासनी में पशुओं का चारा और घास रखने के लिए मकान बनाया है। चोरों ने इस मकान की लोहे की खिड़कियां तोड़ ले गए। यहां से चोरी कर चोरों ने गांव में ही हाईवे किनारे बनी रामपाल की चाय की दुकान से करीब हजारों रुपये की कीमत का सामान चोरी किया और फिर उसके बाद राजकीय माध्यमिक पाठशाला री डडवाल के पुराने कमरों के भी ताले तोड़ डाले। हालांकि चोर स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके हैं। क्योंकि स्कूल के इन पुराने कमरों को स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा है। स्वारघाट थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अज्ञात चोरों ने चुराई गई खिड़कियों को नालियां नामक स्थान एक कबाड़ी की दुकान पर इन खिड़कियों को बेच दिया। कबाड़ी से पूछताछ पर पता चला है कि दो युवकों ने चोरी के सामान को कबाड़ी को सामान बेचा है और यह युवक नालियां गांव में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं।
पुलिस ने किराए के कमरे की जांच की तो वहां दरवाजे पर ताला लटका हुआ पाया गया है। कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। पुलिस ने इसी कमरे से खुरानी निवासी रामपाल की दुकान से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। साथ ही कमरे से तीन चार इंजेक्शन की खाली सीरिंज भी बरामद की गई है और खून के धब्बे भी गिरे हुए पाए गए हैं। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर कोई नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं। स्वारघाट थाना की पुलिस ने चोरी की घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें