फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्काउट-गाइड गतिविधियों को बढ़ावा देने की बनी कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
तृतीय सोपान शिविर और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन पर भी हुआ मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बिलासपुर की कार्यकारिणी की बैठक उप निदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर नरेश चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में साल 2026-27 के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न स्काउट एवं गाइड गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई और उनकी सफल कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में तृतीय सोपान शिविर, स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन रिफ्रेशर प्रशिक्षण और राज्य पुरस्कार प्रिपरेटरी कैंप के आयोजन की रूपरेखा पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने, विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। उप निदेशक नरेश चंदेल ने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले में स्काउट एवं गाइड आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना एवं राष्ट्रप्रेम का विकास करती हैं, इसलिए इन कार्यक्रमों का सफल आयोजन सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के अंत में आगामी गतिविधियों के सफल संचालन हेतु आवश्यक जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया और सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें