- बरठीं में दवा निरीक्षक ने किया मेडिकल स्टोर का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। दवा निरीक्षक अंजना ने बरठीं में विभिन्न मेडिकल स्टोर और थोक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा विक्रेताओं के शेड्यूल एच-1 और विभिन्न प्रकार की दवाओं के रिकॉर्ड की भी जांच की।
उन्होंने विक्रेताओं को बिना पर्ची के शेड्यूल एच-1 और नारकोटिक्स दवाइयों को न बेचने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी मेडिकल स्टोर के पास इन दवाइयों का पूरा रिकॉर्ड नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई मेडिकल स्टोर संचालक किसी भी प्रकार की नशीली दवाइयों को बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने विभिन्न मेडिकल स्टोर से दवाइयों के सैंपल लिए। उन्होंने दवा विक्रेताओं को सभी प्रकार की दवाइयों के पूरे रिकार्ड रखने की सख्त हिदायत दी।