फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में बाजार से हटाया अतिक्रमण

Tue, 30 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में प्रशासन ने दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने एसडीएम की अध्यक्षता में बाजार से कारोबारियों कीओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया। उल्लेखनीय है कि दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात में भी बाधा उत्पन हो रही थी। इसको लेकर प्रशासन ने यह अभियान चलाया है।
विज्ञापन


मंगलवार को घुमारवीं एसडीएम आदित्य नेगी के नेतृत्व में घुमारवीं में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए यलो लाइन से आगे लगाए गए सामान को हटाने का अभियान चलाया गया। एसडीएम ने घुमारवीं के मेन बाजार, गांधी चौक, पुलिस थाना के पास की दुकानों में यलो लाइन से आगे रखे सामान और होर्डिंग को हटाया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसा न करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घुमारवीं एसडीएम आदित्य नेगी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी दुकानदारों के सहयोग की आवश्यकता है। आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। कुछ दिन पहले एसडीएम ने इस बारे में अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। बैठक में सर्वसम्मति से यलो लाइन से आगे सामान लगाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था। बैठक में व्यापार मंडल के अलावा अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर उनके साथ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार और पुलिस कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें