फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला पुलिस ने थाना तलाई और सदर में दर्ज मामलों में फरार दो उद्घोषित अपराधियों को पकड़ा है। गुरजीत सिंह निवासी गांव राजा कला डाकघर गढ़दीवाल तहसील दसूहा जिला होशियारपुर पंजाब के खिलाफ साल 2012 में पुलिस थाना तलाई में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पेशियों पर गैर हाजिर रहने पर झंडूता अदालत ने उद्घोषित अपराधी करार दिया था। शनिवार रात को तलाई थाना पुलिस ने घर से दबोच लिया। उधर, पीओ सेल की टीम ने उद्घोषित अपराधी सिकंदर पाल निवासी गांव रायपुर जखाली डाकघर लोधी माजरा तहसील बद्दी जिला सोलन को उसके घर से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ सदर थाना में साल 2011 में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उपरोक्त मामलों की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें