फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्लांट के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रोका रास्ता, कर्मचारियों को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीसी गागल सीमेंट वर्क्स के एचआर असिस्टेंट मैनेजर की शिकायत पर बरमाणा थाना में मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा स्थित एसीसी गागल सीमेंट वर्क्स प्लांट के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी कर वाहनों की आवाजाही रोकने और कर्मचारियों को धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एसीसी लिमिटेड गागल सीमेंट वर्क्स बरमाणा के एचआर असिस्टेंट मैनेजर विजय सिंह ने पुलिस थाना बरमाणा में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खतेहर गांव के एक व्यक्ति ने प्लांट के बाहर सड़क के बीच में अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। इससे कंपनी से बाहर निकलने वाले वाहनों और ट्रकों की आवाजाही बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने संबंधित व्यक्ति पर कंपनी के कर्मचारियों को धमकाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें