फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 10 आपराधिक मामलों का आरोपी फिर चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
9.05 ग्राम हेरोइन बरामद, पहले भी एनडीपीएस समेत कई मामलों में दर्ज हैं एफआईआर
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस के नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्शन टीम ने एक आदतन चिट्टा तस्कर को 9.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट सहित मारपीट, चोरी, लूटपाट और अन्य धाराओं में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
स्पेशल डिटेक्शन टीम फोरलेन पर पट्टा चौक में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कीरतपुर की ओर से आ रही एक बाइक को रोककर चालक की तलाशी ली गई। उसकी पहचान 32 वर्षीय अजय ठाकुर निवासी गांव बैहल कंडैला, डाकघर बामटा, तहसील सदर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क, उसके संपर्कों और हेरोइन की सप्लाई चेन की पड़ताल कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि बरामद नशा कहां से खरीदा गया और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अजय ठाकुर के खिलाफ वर्ष 2021, 2023 और 2025 में भी चिट्टा तस्करी के मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा मारपीट, चोरी, लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ कुल 10 एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि जिले में आदतन अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी हालत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें