फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर की टीम ने तीन युवकों को 13.30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें तीन युवक सवार थे। शक के आधार पर उक्त युवकों की तलाशी ली गई और 13.30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान गुर प्रकाश सिंह, विशाल चौधरी निवासी गांव व डाकघर बैहल और पितांबर निवासी गांव व डाकघर समलाह, तहसील श्रीआनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें