फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20.02 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने 20.02 ग्राम चिट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए घुमारवीं थाना पुलिस को सौंप दिया है। एसआईयू की टीम मंगलवार सुबह करीब 5 : 00 बजे गश्त करते हुए घुमारवीं के घुमाणी चौक के पास पहुंची। वहां पैदल चल रहा एक युवक पुलिस कर्मियों को देख कर घबरा गया। युवक ने जेब से एक लिफाफा निकाल कर सड़क किनारे फेंक दिया। शक के आधार पर उसे काबू किया गया और फेंके गए लिफाफे को ढूंढा गया। लिफाफे में 20.02 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी गांव चलैहली तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यह चिट्टा दिल्ली के उत्तमनगर में एक नाइजीरियन युवक से 20,000 रुपये में खरीदा है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें