फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंदिर से तांबे का नाग चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चोरी का वीडियो, वारदात में नाबालिग भी शामिल
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया तांबे का नाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के निहाल सेक्टर स्थित शिव चामुंडा माता मंदिर से तांबे का नाग चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी की भी पहचान की है, जिसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 11 अगस्त को मंदिर से तांबे का नाग चोरी करते हुए दो आरोपियों के देखे जाने के बाद थाना सदर बिलासपुर में 12 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस किया। एक आरोपी नाबालिग पाया गया। दूसरा आरोपी गांव चमलोग, डाकघर देवली का निवासी पाया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किया गया तांबे का नाग बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें