फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आरोपी कार चालक 18 घंटे बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी और कार की टक्कर में पूर्व सैनिक की गई थी जान
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने राजेश कुमार को दो श्रद्धांजलि


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नसवाल कस्बे में हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तेज रफ्तार और गलत दिशा में कार चलाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस की लगातार दबिश के बाद आरोपी को बिलासपुर से दबोचा लिया।
शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर में अपने जान-पहचान वालों के पास देखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया और घुमारवीं थाना लाया गया, जहां उसका मेडिकल करवाया गया। आरोपी की पहचान अनूप कुमार निवासी गांव बरछवाड़, सरकाघाट के रूप में हुई है। वर्तमान में वह घुमारवीं के समीप सिल्ह कस्बे में किराये के मकान में रह रहा था, जबकि डंगार में उसका बाइक शोरूम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से स्कूटी चालक और कार चालक को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन कार चालक अस्पताल परिसर से ही फरार हो गया था।
पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने खुद मामले की कमान संभाली और अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर दबिश जारी रखी। आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी और कार को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन



हादसे में जान गंवाने वाले पूर्व सैनिक राजेश कुमार चौहान का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। पूर्व सैनिक एवं वीरनारी कल्याण एवं विकास समिति भराड़ी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पंचायत प्रधान तारा चंद और उपप्रधान राम सिंह ने कहा कि राजेश कुमार बेहद मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और उनका जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें