बिलासपुर। जिला पुलिस के पीओ सेल ने चोरी के एक मामले में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश कुमार निवासी गोहाना तहसील बारोदा जिला सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है। पीओ सेल को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर है। घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ घुमारवीं थाने में साल 2013 में चोरी के मामला दर्ज हुआ था। आरोपी को न्यायालय ने साल 2016 में उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। चोरी के इस मामले में पीओ सेल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।