फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पैसे के लिए बुजुर्ग पर तेजदार हथियार से हमला, नाबालिग सहित दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्स छीनकर हुए फरार, स्थानीय लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत बस्सी में दो लोगों ने एक बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दोनों ने बुजुर्ग का पर्स छीना और मौके पर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में रामजी दास निवासी बस्सी ने बताया कि बस्सी में अपनी भैंस चरा रहा था। उस समय दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आए और धमकी देने लगे कि जो भी पैसा उसके पास है, वह दे दे, नहीं तो वे उसे जान से मार देंगे। उसके बाद उन्होंने उसका पर्स छीन लिया और तेजधार हथियार से सिर पर वार किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान साहिल निवासी नूरपुरबेदी, श्रीआनंदपुर साहिब, पंजाब के रूप में हुई है। वहीं दूसरा आरोपी नाबालिग है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी गुरु का लाहौर माथा टेकने आए थे और बाइक का तेल खत्म हो गया। तेल के लिए पैसे मांगने पर बुजुर्ग ने देने से मना किया, जिसके बाद आरोपियों ने हमला कर पर्स छीन लिया। पुलिस ने पर्स में रखे 800 रुपये में से 500 रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि 300 रुपये आरोपी खर्च कर चुके हैं। डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें