फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितल्यांगर में पहाड़ी से टकराई कार, चालक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत हरितल्यांगर क्षेत्र के पास कार पहाड़ी से टकरा गई। इससे कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। कार चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हमीरपुर से घुमारवीं की तरफ आ रही कर हरितल्यांगर के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार चालक को बाहर निकाला और घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में भराड़ी के बजोहा निवासी चमन लाल घायल हुआ है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें