फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं के बड्डू में कार पलटने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के तहत बड्डू में बुधवार रात करीब एक बजे कार पलटने से चालक की मौत हो गई है। चालक कार में बरठीं से घुमारवीं की तरफ आ रहा था। उसी दौरान अचानक बड्डू में कार पलट गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार पलटने की आवाज सुनकर साथ लगते घर से महिला कांता देवी ने इसकी सूचना घुमारवीं थाना में दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। चालक की पहचान राकेश कुमार (37) पुत्र तुलसी निवासी पट्टा घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें