फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर थाने के पास पर तीन गाड़ियों में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर बिलासपुर थाने के समीप तीन गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे में वाहनों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक बरमाणा से किरतपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक थाने के समीप पहुंचा तो चंडीगढ़ की तरफ से हरियाणा नंबर की जीप गलत तरीके से ओवरटेक करते आई और ट्रक से जा टकराई। एक कार भी उसकी चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि हादसे में तीनों वाहनों में बैठे लोगों को कोई चोट नहीं आई। डीएसपी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि सदर थाना पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें