स्वारघाट में दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। परिवहन निगम की बस और स्कूटी में टक्कर से मां-बेटा घायल हो गए हैं। दोनों घायल स्कूटी पर सवार थे। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार पुत्र जसवंत कुमार निवासी बेरी-मयान, डाकघर गेड़वीं, तहसील झंडूता निवासी चांदपुर से चकली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह चकली के पास पहुंचा अचानक सामने से आ रही एचआरटीसी की बस से उसकी टक्कर हो गई।
जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार सड़क पर जा गिरा। जिसकी वजह से उसे और उसकी मां को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद घायत व्यक्ति और उसकी मां को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी थारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।