शाहतलाई (बिलासपुर)। जीप की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ तलाई थाने में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जीप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार घायल हो गया। डरोह निवासी रणजीत सिंह ने तलाई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह स्कूटी पर ससुराल से अपने घर डरोह जा रहा था। बल्हसीणा पंचायत घर के आगे पुली के पास मलारी की तरफ से जीप आई। जीप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।