फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा टेंपो, चालक की मौत, नौ महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। थाना बरमाणा के तहत लियुंगड़ी गांव के पास शनिवार रात करीब 1:30 बजे लोनिवि रेस्ट हाउस के पास टेंपो सड़क से नीचे 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई है, जबकि नौ महिलाएं घायल हो गई हैं। घायल नौ महिलाओं को सीएचसी मार्कंडेय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टेंपो चालक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना बरमाणा की पुलिस चौकी खारसी में सोनू कुमार पुत्र मस्तराम गांव लियुंगडी ब्राह्मणा डाकघर साईं खारसी ने बयान दर्ज करवाया है। उसने बताया कि शनिवार रात को करीब 1:30 बजे अपने घर में सोया हुआ था। लोक निर्माण विभाग के रेस्टहाउस से निचली तरफ सड़क के पास धमाका होने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक टेंपो सड़क से नीचे गिरा हुआ था।
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि सोलधा गांव की महिलाएं किसी शादी समारोह में सुई सुराहड़ गई थीं। वहां से वापस आते समय लाड़ाघाट के पास टेंपो नंबर एचपी 69-6306 हादसे का शिकार हो गया। यह सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरा। इसमें चालक के अतिरिक्त 9 महिलाएं सवार थीं। सभी को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मार्कंडेय ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आईजीएमसी रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चुनी लाल(49) गांव घरेटा के रूप में हुई है। बताया कि हादसा टेंपो चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण हुआ है। बरमाणा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें