फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरनोट विश्राम गृह को जाने वाली संपर्क सड़क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे का बढ़ा खतरा-झाड़ियों और गहरे गड्ढों से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल मुख्यालय झंडूता के आनंदघाट से बरनोट वन विश्राम गृह को जाने वाली करीब 500 मीटर लंबी संपर्क सड़क बदहाल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे,उखड़े पत्थर और दोनों ओर फैली झाड़ियों के कारण दोपहिया और छोटे वाहन चालकों के लिए आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की सी चूक भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित इस संपर्क मार्ग से वन विभाग के विश्राम गृह के अलावा बरनोट स्थित प्राचीन देव मंदिर तक भी लोग पहुंचते हैं। क्षेत्र के श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर में माथा टेकने आते हैं, लेकिन जर्जर सड़क के कारण उन्हें भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी यह मार्ग सुरक्षित नहीं रह गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग ने कुछ समय पहले सड़क पर मरम्मत कार्य कराया था, लेकिन अब मार्ग फिर से खस्ताहाल हो गया है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने तथा झाड़ियों की सफाई करवाने की मांग की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी झंडूता अशोक कुमार ने बताया कि विभाग के संज्ञान में यह समस्या है। बजट उपलब्ध होते ही संपर्क सड़क की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य कराया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें