फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीसी सीमेंट स्थानीय गाड़ियों को दे काम : अवधेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा पंचायत ने एसीसी प्रबंधन से उठाई मांग
विज्ञापन

पत्र लिखकर रोजगार के अवसर स्थानीय युवाओं को देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा पंचायत ने एसीसी सीमेंट प्लांट प्रबंधन से कंपनी परिसर में वाहनों की नियुक्ति (हायरिंग) प्रक्रिया में स्थानीय निवासियों को समान अवसर देने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की। इस संबंध में पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज ने एसीसी प्रबंधन को पत्र भेजकर स्थानीय वाहन मालिकों और चालकों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
पत्र में कहा है कि कंपनी परिसर में विभिन्न कार्यों के लिए वाहनों की हायरिंग की प्रक्रिया चल रही है अथवा प्रस्तावित है, लेकिन इसकी जानकारी स्थानीय स्तर पर व्यापक रूप से साझा नहीं की गई। पंचायत का कहना है कि बरमाणा क्षेत्र के कई इच्छुक एवं पात्र वाहन मालिक इस प्रक्रिया में भाग लेने के अवसर से वंचित रह सकते हैं। पंचायत प्रधान ने पत्र में उल्लेख किया है कि जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से बाहरी जिलों से वाहनों एवं चालकों की नियुक्ति पर भी विचार किया जा रहा है, जबकि बरमाणा पंचायत क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से ऐसे अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थानीय वाहन मालिकों ने उनसे संपर्क कर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त की हैं। पंचायत का मानना है कि स्थानीय लोगों को प्राथमिकता और समान अवसर मिलने से क्षेत्र में रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा कंपनी और स्थानीय समुदाय के बीच संबंध भी मजबूत होंगे तथा यह कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सकारात्मक उदाहरण बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें