फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 90 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एक लाख की थी मांग

Sat, 21 Feb 2026 06:30 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में एसीबी ने फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक स्व सहायता समूह से उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। 
विज्ञापन
90 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने एक फूड इंस्पेक्टर को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए फूड इंस्पेक्टर का नाम श्याम वस्त्रकार है। उसने एक स्व सहायता समूह से शासकीय उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए रिश्वत मांगी थी। श्याम वस्त्रकार ने इस काम के लिए कुल एक लाख रुपये की मांग की थी। बिलासपुर एसीबी की टीम ने शिकायत मिलने के बाद एक योजना बनाई। टीम ने कार्रवाई करते हुए श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये लेते हुए दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें