फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में एबीवीपी का धरना-प्रदर्शन

Mon, 23 Feb 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में गेट के बाहर धरना देते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने की छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर इकाई ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष देवार्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैनर लेकर छात्र हितों से जुड़ी मांगें उठाईं। एबीवीपी ने छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का मंच मिलता है। चुनाव लंबे समय से लंबित होने के कारण छात्र नेतृत्व का विकास बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा परिषद ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को समाप्त करने के प्रयासों को बंद करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े निर्णय विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर लिए जाने चाहिए। एबीवीपी ने नौकरियों के झूठे दावों को बंद कर स्थायी रोजगार पद सृजित करने की भी मांग उठाई। इकाई अध्यक्ष देवार्य ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो परिषद आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिषद ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी होने पर जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें