फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेहंदी प्रतियोगिता में आरती ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
- संस्कृत कॉलेज डगार में मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय संस्कृत कॉलेज डंगार में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष शर्मा के दिशा-निर्देश अनुसार युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन और मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में खुशबू, स्लोगन लेखन में मृदुला और मेहंदी में आरती ने प्रथम स्थान हासिल किया। युवा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं से जुड़े मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के ध्यान में लाना और वैश्विक समाज में भागीदार के रूप में युवाओं की क्षमता का जश्न मनाना है। स्वास्थ्य शिक्षिका लीला शर्मा ने बताया कि युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए अच्छा आहार लेना चाहिए। अपना शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए व्यायाम और खेलों में भी भाग लेना चाहिए। नशे से दूर रहना चाहिए। युवा पीढ़ी यानी हमारे देश के नौजवान समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है। युवा पीढ़ी में सोशल मीडिया की तरफ झुकाव काफी ज्यादा है, लेकिन कई बार ज्यादा व्यस्त रहने की वजह से कुछ नौजवान अपने मनोरंजन और गमों को भुलाने के लिए नशे के पदार्थों का सहारा लेते हैं, जिसकी वजह से वह अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। इस दौरान युवाओं का हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआईवी टेस्ट किया गया। इस अवसर पर किशोर स्वास्थ्य समन्वयक सुभाष चौहान, आईसीटीसी काउंसलर मोनिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रीना, प्रधानाचार्य डॉ. धनीराम कौशल, अजय और कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें