फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक वोल्टेज बढ़ने से उद्योग की लाखों की मशीनें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा के गुग्गा घाट में अचानक वोल्टेज बढ़ने से यहां एक उद्योग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वही,ं साथ लगे लोक मित्र केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित लोगों ने इस बारे बिजली बोर्ड और संबंधित विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र की भवानी इंटरप्राइजेज इंडस्ट्रीज गुग्गा घाट में बुधवार दोपहर को अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई। वोल्टेज इतनी बढ़ गई कि उद्योग में लगी मशीनें तक जल गई। उद्योग के मालिक रविकांत शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे उक्त घटना घटी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में आठ लाख रुपये की एक मशीन जल कई है, जबकि इसके अलावा प्रिंटर सहित अन्य छोटी मशीनों को भी नुकसान हुआ है। इस घटना से कुल 11 लाख रुपये का प्रारंभिक नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बिजली बोर्ड के अलावा प्रशासन के अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। वहीं, बिजली की वोल्टेज बढ़ने के कारण एक लोक मित्र केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है। उद्योग के साथ लगते लोक मित्र केंद्र का कंप्यूटर और प्रिंटर भी जल कर राख हो गया है। वहीं, गांव में दुकानदार रविंद्र कुमार की वजन तोलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन, अमन कुमार के घर के टीवी और फ्रिज, लोक मित्र संचालक के कंप्यूटर और प्रिंटर सहित लाखों का नुकसान हुआ है।
इस संबंध में बिलजी बोर्ड पंजगाईं के कनिष्ठ अभियंता हेमराज ने बताया कि उन्हें शिकायत रजिस्टर पर उक्त घटना की शिकायत मिली है। कहा कि बोर्ड इसकी जांच करेगा और इससे हुए नुकसान का आकलन करेगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें