फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मानसिक तनाव में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Wed, 06 May 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

बरठीं में दुकान पर काम करता था यूपी का युवक

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत बरठीं क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आलिम अंसारी निवासी गांव पेदारी, डाकघर नेकराखेड़ा, तहसील महोली, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। युवक पिछले करीब डेढ़ महीने से बरठीं में एक दुकान पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरठीं अस्पताल से थाना तलाई को दूरभाष पर सूचना दी कि आलिम अंसारी को जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना तलाई से पुलिस टीम एम्स बिलासपुर पहुंची और मौके पर जांच की। शव शवगृह में मिला, जिसका निरीक्षण गवाहों की उपस्थिति में किया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। आलिम अंसारी बरठीं में दुकान पर कार्यरत था। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि युवक ने स्वयं कहा था कि उसने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें