फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दवा लेने आया युवक निकला पॉजिटिव

विज्ञापन
ग्राम पंचायत नध्यार के युवक को कोरोना पाजिटिव आने के बाद उसके आवास सहित 50 गज के अर्तगत आने वाले घर? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं /बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को कोरोना का एक और मामला सामने आया है।
विज्ञापन

19 वर्षीय संक्रमित युवक सर्दी-जुकाम के चलते घुमारवीं अस्पताल में दवाई लेने आया था। वहां फ्लू ओपीडी में इसका कोरोना टेस्ट लिया गया था। इसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। वहीं, जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 263 हो गई है। वहीं, 144 संक्रमितों ने कोरोना से निजात पा ली है। जबकि अभी 121 एक्टिव केस हैं। संक्रमित को कोविड केयर केंद्र शिफ्ट किया गया है। उधर, ओपीडी को तत्काल प्रभाव से अग्निशमन दल के कर्मचारियों को बुलाकर सैनिटाइज करावाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि सदर विस क्षेत्र के गांव जमथल का एक युवक अपने रिश्तेदार के पास घुमारवीं गया था। बताया कि संक्रमित 21 जुलाई को बद्दी से आया था। वहीं घुमारवीं अस्पताल की फ्लू ओपीडी में युवक का कोरोना टेस्ट हुआ। इसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव पाई गई। बताया कि 22 अगस्त को जिला से 92 सैंपल कोरोना जांच क ेलिए भेजे गए थे। उनमें से आठ फॉलोअप सैंपल सहित 91 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं एक युवक पॉजिटिव आया है। जबकि अभी 121 एक्टिव केस हैं। संक्रमित को कोविड केयर केंद्र शिफ्ट किया गया है। उधर, ओपीडी को तत्काल प्रभाव से अग्निशमन दल के कर्मचारियों को बुलाकर सैनिटाइज करावाया गया। इसके अलावा मेडिकल स्टाफ की भी सैंपलिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें