परिजनों ने सीधा अस्पताल पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। गर्मियों के शुरू होते ही सर्पदंश के मामले आना शुरू हो गए हैं। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत मोरसिंघी के कसोहल गांव में एक महिला को सांप ने काट लिया।
परिजनों ने समझदारी दिखाते हुए महिला को सीधे घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एम्स में महिला उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार कसोहल की शीला देवी (42) पत्नी पवन कुमार वीरवार शाम को घर के पास काम कर रही थी। इसी बीच सांप ने हाथ की उंगली में काट लिया। सर्पदंश का अहसास होते ही इस बारे में परिजनों को बताया। परिजन उन्हें तुरंत घुमारवीं अस्पताल ने गए, जहां से गंभीर स्थित को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार चल रहा है। घुमारवीं पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज किए हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।