फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की पाइप को लेकर हुआ झगड़ा, महिला पर दराट से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की करलोटी ग्राम पंचायत के गांव करलोटी में गांव के ही व्यक्ति ने महिला को दराट से हमला कर घायल कर दिया है। महिला ने पुलिस थाना घुमारवीं में इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार में करलोटी की रोमा देवी पत्नी प्रीतम चंद गांव ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका बेटा पानी की पाइप को इकट्ठा कर रहा था, जो गोशाला के लिए लगाई गई थी। रास्ते में महेंद्र सिंह और उसकी पत्नी अंजना देवी गाली गलौज करने लग गए। जब वह वहां गई तो उसने उसे भी गाली गलौज करना शुरू कर दी। आरोप लगाया कि महेंद्र सिंह ने उस पर दराट से हमला कर दिया। इससे उसके बाएं बाजू में चोट आई है। घुमारवीं थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवा लिया है। इसके आधार पर पुलिस थाना घुमारवीं में आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है । महिला का मेडिकल भी करवा दिया गया है और छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें