- झंडूता के तुगड़ी में हुआ हादसा, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता थाना के तहत तुगड़ी में एक कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे के समय महिला सड़क किनारे बैठी थी। इसी बीच कार ने टक्कर मार दी।
पुलिस को दिए बयान में गांव बाला के रूप लाल ने बताया है कि वह अपनी पत्नी शीला देवी और अन्य परिजनों के साथ रिश्तेदारी में गया था। जब एक कार में सवार होकर वापस आ रहे थे तो रास्ते में शीला देवी ने कहा कि उल्टी आ रही है। कार के चालक ने तुगड़ी में कार रोकी। पत्नी नीचे उतर कर सड़क किनारे बैठ कर उल्टी करने लगी। इसी बीच झंडूता की ओर से एक कार आई। उसने पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पत्नी को एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक सौरव नड्डा पर मामला दर्ज किया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।