फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शातिर ने युवक से नौकरी का झांसा देकर लिए चेक

Fri, 15 Nov 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक में लगाया चेक हुआ बाउंस
विज्ञापन

- अदालत के आदेश पर झंडूता थाना में मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के झबोला गांव के एक युवक से शातिर ने नौकरी के झांसा देकर चेक ले लिए। शातिर ने चेक को बाद में बैंक में लगा दिया और बाउंस हो गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने अदालत में मामले की शिकायत दी है। अदालत के आदेश पर झंडूता थाना में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में अंशुल कुमार निवासी गांव झबोला तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने बताया है कि जुलाई में कांगड़ा के वीरेंद्र कुमार ने उसे फोन किया। उसने नौकरी का झांसा दिया और सत्यापन के लिए दो चेक की मांग की। उसने मां के बैंक खाते के दो चेक दे दिए। कुछ दिन बाद पता चला कि एक चेक बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने झूठ बोल कर चेक लिए और बाद में बैंक में लगा दिए, जिस कारण चेक बाउंस हो गया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें