फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ब्रह्मपुखर से कोठीपुरा तक लग रहा जाम, एम्स जाने वाले मरीज भी फंस रहे

विज्ञापन
ब्रह्मपुखर से कोठीपुरा सड़क पर लगा जाम। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण कार्य और खराब सड़क से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

भारी ट्रकों की आवाजाही से बढ़ रही परेशानी, जाम से निपटने के लिए पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। ब्रह्मपुखर से कोठीपुरा तक वाहन चालकों को इन दिनों बार-बार लगने वाले जाम से परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिमला-मटौर फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते सड़क की हालत खराब होने और भारी ट्रकों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसका सबसे अधिक असर एम्स कोठीपुरा जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों पर पड़ रहा है।
इस मार्ग से दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। एम्स पहुंचने के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों को भी इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। ऐसे में जाम लगने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। गंभीर हालत में मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस के फंसने से परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राजेंद्र, गोपाल, राजेश, हंसराज और महेश ने बताया कि फोरलेन निर्माण के चलते सड़क कई जगह खराब हो चुकी है। निर्माण कार्य के कारण वाहनों के लिए सीमित जगह बची है। वहीं, भारी ट्रकों की आवाजाही से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
लोगों का कहना है कि मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने के बावजूद संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं रहती। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ब्रह्मपुखर से कोठीपुरा तक नियमित रूप से पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है, ताकि जाम की स्थिति में यातायात सुचारू किया जा सके और मरीजों व एंबुलेंस को परेशानी न हो।
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसपी
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि इस समस्या को लेकर पहले भी प्रशासन से बातचीत की गई है। अब दोबारा मामला उठाया जाएगा, ताकि ब्रह्मपुखर से कोठीपुरा मार्ग पर जाम की समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें