फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं क्षेत्र में नशा माफिया के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

Thu, 27 Nov 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं थाना में प्रभारी मस्तराम ने संभाला पदभार। संवाद
विज्ञापन
कार्यभार संभालने पर बोले थाना प्रभारी मस्तराम
विज्ञापन

लोगों से अभियान में सहयोग का किया आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं में वीरवार को नए थाना प्रभारी मस्तराम ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। मस्तराम 2010 बैच के अधिकारी हैं और अब तक प्रदेश के आठ विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूल रूप से मंडी के डडौर क्षेत्र से संबंध रखने वाले मस्तराम इससे पहले कई महत्वपूर्ण थानों में थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने घुमारवीं क्षेत्र में नशा माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के विरुद्ध हमेशा सक्रिय रही है और समय-समय पर कार्रवाई करती भी रही है, लेकिन इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए समाज का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिना जनसहयोग के नशे जैसी समस्या का पूर्ण उन्मूलन संभव नहीं है। थाना प्रभारी मस्तराम ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए माता-पिता अपने बच्चों को अधिक समय दें, उनके साथ संवाद बढ़ाएं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर मार्गदर्शन न मिलने से उनके भटकने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए अभिभावकों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इसी क्रम में उन्होंने यह भी बताया कि घुमारवीं शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जल्द ही एक विशेष प्लान लागू किया जाएगा। यातायात बाधाओं को दूर करने, नियमों का पालन सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि नशा माफिया और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें