फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अमरपुर में सात साल के बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह नोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्चे का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीभगेड़ (बिलासपुर)। विकासखंड घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत अमरपुर में पिछले कई दिनों से लावारिस कुत्तों का आतंक है। लावारिस कुत्तों ने अब तक कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है।
विज्ञापन


ताजा घटनाक्रम में अमरपुर गांव के शिवम पुत्र विपिन कुमार को कुत्ते ने बुरी तरह से नोच दिया। विपिन कुमार ने बताया कि सोमवार को दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला सात साल का बेटा स्कूल गया था। इसी बीच लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद बच्चा जमीन पर गिर गया। कुत्ते ने बाजू, पैर और कई अंगों पर नोच कर गहरे जख्म कर दिए। साथ में भागवत कथा का आयोजन चल रहा था तो लोगों ने जैसे ही इस घटना को देखा तो बच्चे को कुत्ते के चुगल से छुड़वाया। यदि थोड़ी सी भी देर हो जाती तो बच्चे की जान भी जा सकती थी। स्कूल अध्यापिका भी मौके पहुंच गई और उन्होंने बच्चे को गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्राम पंचायत अमरपुर के प्रधान दीनानाथ ने बताया कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक है। इस समस्या को जिला प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा, ताकि इस तरह की घटना पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें