फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सिकरोहा के अंतर्गत साई नोडवा गांव में एक व्यक्ति ने अपने खेतों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने व्यक्ति का शव पेड़ से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एएसपी अमित कुमार एसएचओ के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिलासपुर की ग्राम पंचायत सिकरोहा के अंतर्गत साई नोडवा गांव के नंद लाल (60) ने अपने खेतों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं जब लोगों ने व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। नम्होल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एएसपी अमित शर्मा को सूचित किया। जिसके बाद एएसपी अमित शर्मा एसएचओ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं उसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। मृतक की जेब से एक सुसाइड भी मिला है। जिसमें उसने अपनी मर्जी से फंदा लगाने का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ मिला है। वहीं उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें