फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जहरीला पदार्थ खाने से एक प्रवासी व्यक्ति की मौत

Mon, 14 Apr 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में मजदूरी करता था बिहार का पंकज
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जहरीला पदार्थ खाने से एक प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं शहर में किराए के कमरे में रहने वाले पंकज चौधरी (35) निवासी महेशपुर डाकघर बवारी जमीपुरा जिला माधोपुर बिहार ने रविवार रात को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ती देख उसके साथी उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने एम्स अस्पताल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया। एम्स अस्पताल बिलासपुर में उसकी देर रात मृत्यु हो गई है। पंकज क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें