फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बीआरसी कर्मचारियों के नियमितीकरण को सौंपा जाएगा मांगपत्र

Thu, 19 Feb 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में हुई इंटक से संबंधित यूनियन की बैठक
विज्ञापन

लंबित क्लेम भुगतान पर भी उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंटक से संबंधित ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच एवं कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन की बैठक वीरवार को घुमारवीं में कार्यकारी अध्यक्ष संजय सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक एवं इंटक प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में जल शक्ति विभाग में कार्यरत बीआरसी यूनियन की अध्यक्षा पूनम सैनी ने कहा कि विभाग में 15 वर्ष से लगातार कार्य करने के बावजूद बीआरसी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरकार ने अब तक कोई नीति नहीं बनाई है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार से जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की। बावा हरदीप सिंह ने कहा कि बीआरसी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में बीआरसी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर सरकार गंभीर है। जल रक्षकों, पैरा पंप ऑपरेटरों, पैरा फिटर्स, मल्टी टास्क वर्करों तथा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी नीति बनाने के प्रयास जारी हैं। बताया कि श्रम कल्याण बोर्ड में हजारों कामगारों के विभिन्न सुविधाओं से जुड़े क्लेम वर्ष 2021 से भुगतान के लिए लंबित पड़े हैं। इनका शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित मंत्री से बात की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए बीआरओ दीपक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रभारी बिहारी सहयोगी ने कहा कि हिंदुस्तान-चीन सीमा सड़क पर कार्यरत प्रवासी मजदूरों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों के साथ भेदभाव भी किया जाता है, जिसे समाप्त किया जाना चाहिए। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में दक्षिण एशिया इंटरनेशनल बिल्डिंग एंड वुड वर्कर्स के सब-रीजनल प्रतिनिधि डॉ. राजीव शर्मा और स्वीडन विद्युत यूनियन के अंतरराष्ट्रीय महासचिव जोनास ऐरिक्सन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें