फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बागा के जंगल में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुरक्षा कर्मियों ने आग को रिहायशी क्षेत्र में आने से रोका
विज्ञापन

- बुझाते समय बागा प्लांट के सुरक्षा हेड खुद आग से घिरे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन की सीमा पर बागा के जंगल में सोमवार को आग लग गई। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा के सुरक्षा कर्मियों ने जंगल में लगी इस आग को रिहायशी क्षेत्र तक पहुंचने से रोकने के लिए कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन

अल्ट्राटेक प्लांट के सुरक्षाकर्मियों ने प्रशासन एवं सुरक्षा विभागाध्यक्ष पीयूष रंजन शुक्ला की अगुवाई में सुरक्षा कर्मियों ने फायर टेंडर के साथ आग को रिहायशी क्षेत्र में आने से रोका रखा। हालांकि आग पर नियंत्रण करते हुए सुरक्षा हेड पीयूष रंजन शुक्ला खुद भी आग की लपटों से घिर गए। सुरक्षा कर्मियों की टीम ने आग से सीमेंट प्लांट की संपत्ति, खारसी के पेट्रोल पंप और सड़क किनारे खड़े ट्रकों बचाया। क्षेत्र में उनके इस कार्य की अत्यंत सराहना हुई। बता दें कि जिले में आग की घटनाओं से लोग भी परेशान हैं। जंगल की आग घरों तक पहुंच रही है, जिससे कई बार दहशत का माहौल भी बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें