फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पैर फिसलने से डंगे से गिरा व्यक्ति, उपचार के दौरान मौत

Sun, 02 Nov 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। लढयाणी गांव के एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति मिस्त्री का कार्य करता था। घुमारवीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लढयानी गांव का सुनील कुमार (32) मिस्त्री का काम करता था। आजकल वह कंदरौर के पनोह में चिनाई के कार्य में लगा हुआ था। शनिवार रात को वह कार्यस्थल पर ही रुक गया। रात को अपने कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान वह शौचालय के लिए कमरे से बाहर निकला, लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिस कारण वह डंगे से करीब 10 फीट नीचे गिर गया। हादसे में उसे चोटें आने के चलते उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक सुनील कुमार के घर में पत्नी, 2 साल बेटा व माता-पिता हैं। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें