फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तरेड़ में व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत बल्ह बल्हवाणा पंचायत के तरेड़ गांव में मंगलवार सुबह व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुरजीत कुमार (45) निवासी तरेड़ के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सुरजीत कुमार की मां उन्हें चाय देने के लिए कमरे में गईं। काफी आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा बंद होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। सुरजीत कुमार कमरे में फंदे से लटके हुए थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गए हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें