स्वारघाट में दूसरे राज्यों से उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सरकार द्वारा कर्फ्यू में राहत देने के बाद सोमवार को सैकड़ों लोग दूसरे राज्य से अपने घर पहुंचे। सुबह से विभिन्न रास्तों से प्रदेश में आने वालों की सैलाब उमड़ पड़ा। बॉडर पर नियुक्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सब की मेडिकल जांच के बाद भी लोगों को आगे जाने दिया। सोमवार सुबह से ही पंजाब सहित अन्य राज्यों के लोग गाड़ामोडा, बद्दी, बरोटीवाला और हमीरपुर के रास्ते से बिलासपुर में पहुंचे। पुलिस ने जिला के बॉडर पर कड़ी सुरक्षा का प्रबंध कर रखा था। जहां पहुंचने पर लोगों की दस्तावेज की जांच की गई। वहीं लोगों की मेडिकल जांच भी मौके पर की गई है। जिसके बाद ही लोगों को आगे जाने दिया गया। वहीं दूसरी ओर देर शाम को भी घुमारवीं में बाहर से आने वालों का तांता लगा रहा। शाम सात बजे तक भी भारी संख्या में वाहनों का आना जाना लगा रहा।
इधर,एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया की दूसरे राज्यों में आने वाले लोगों के सभी दस्तावेज चैक किया गया। वहीं मेडिकल जांच भी की जा रही है। जिसके बाद शपथ पत्र लिया जा रहा है कि उक्त लोगों अपने घरों में ही 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे। वहीं इस संबंध में उक्त लोगों के जिला प्रशासन को भी सूचना भेजी जा रही है। ताकि उक्त लोग घरों में क्वारंटीन किए जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले कल भी ज्यादा थी और आज सुबह के समय भी देखी गई। लेकिन सोमवार दोपहर बाद से उपमंडल प्रशासन द्वारा अब बस अड्डा स्वारघाट चौक पर बाहर से हिमाचल आने वाले लोगों के लिए स्क्रीनिंग के लिए तीन काउंटर लगा दिए है। जबकि आज से पहले निचले बाजार में सिर्फ दो काउंटर की व्यवस्था को गई थी।
---