फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीर उत्सव में पहली बार लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को 15 कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर, दो को स्वास्थ्य जांच और तीन को रक्तदान शिवि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर उत्सव-2026 में इस बार पहली बार रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर की सुविधा भी मिलेगी। उत्सव की तैयारियों को लेकर एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उत्सव के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
एसडीएम ने बताया कि दो अक्तूबर को सिविल अस्पताल घुमारवीं में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की ओर से लोगों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को सिविल अस्पताल घुमारवीं में शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है। रोजगार मेला तीन अक्तूबर को नगर परिषद की पार्किंग में एसडीएम कार्यालय के समीप लगाया जाएगा। इसमें करीब 15 बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। दसवीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री, बीसीए, एमसीए सहित अन्य शैक्षणिक योग्यता वाले युवा इसमें भाग ले सकेंगे। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। एसडीएम ने क्षेत्र के युवाओं से मेले में पहुंचकर लाभ उठाने का आह्वान किया है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें